मुजफ्फरपुर : बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक में नामांकन को इसी सप्ताह पोर्टल खुलने की संभावना

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2022-25 के लिए आवेदन की प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू हो सकती है। आवेदन के लिए पोर्टल खोलने पर विवि की तैयारियां चल रही हैं।

आवेदन शुरू होने से पहले अगले सत्र में जिन कालेजों को अब तक सरकार से नामांकन के लिए मान्यता नहीं मिली है। उनका नाम पोर्टल से हटाया जाएगा।

करीब 20 ऐसे कालेज हैं जिन्हें पिछले सत्र तक ही नामांकन के लिए मान्यता थी। सत्र-2020-23 में हुई गड़बड़ी के बाद विवि ने ऐसे कालेजों को हटाकर शेष को नामांकन प्रक्रिया में शामिल करने का निर्णय लिया है।

डीएसडब्ल्यू प्रो.अजीत कुमार ने बताया कि नामांकन के लिए तैयारी चल रही है। कुलपति मुख्यालय में नहीं हैं। उनके आने के बाद आदेश लेकर पोर्टल खोला जाएगा।

उससे पहले बिना मान्यता वाले कालेजों की सूची तैयार की गई है। उसे पोर्टल से हटाया जाएगा। बाद में यदि उन्हें सरकार से मान्यता मिल जाती है तो उन्हें मौका दिया जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading