नए सत्र में पीजी में भी करीब एक हजार बढ़ेंगी सीटें

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से अगले सत्र से पीजी में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। सात नए कालेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू होने को मान्यता मिल चुकी है। ऐसे में इन कालेजों में एक हजार से 12 सौ तक सीटें बढ़ाई जाएंगी।

आरएलएसवाइ कालेज बेतिया, एलएनडी कालेज मोतिहारी, महिला कालेज मोतिहारी, आरबीबीएम कालेज मुजफ्फरपुर, एमएसकेबी कालेज मुजफ्फरपुर, एलएस कालेज मुजफ्फरपुर, गोयनका कालेज सीतामढ़ी में नए स्तर से पीजी की पढ़ाई शुरू होगी।

एलएस कालेज में पहले से पीजी की पढ़ाई हो रही है। यहां अंग्रेजी, भूगोल, संस्कृत और भोजपुरी की पढ़ाई शुरू होगी। वहीं आरबीबीएम कालेज में चार विषयों में पीजी की पढ़ाई होगी।

बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले के तमाम ऐसे महाविद्यालय जहां संसाधन उपलब्ध हैं और प्राध्यापकों की नियुक्ति मानक के अनुसार है, वहां पीजी की पढ़ाई शुरू कराने को कहा गया था।

इसी के आधार पर विवि ने कालेजों की ओर से मिले प्रस्ताव पर विभिन्न निकायों से स्वीकृति दी है। विश्वविद्यालय में पीजी का सत्र दो वर्ष विलंब से चल रहा है।

पिछले वर्ष सत्र 2019-21 में विवि ने पीजी में नामांकन लिया है। वहीं इस वर्ष 2020-22 में नामांकन होगा, जबकि अभी विवि को सत्र 2022-24 में पीजी में नामांकन लेना चाहिए था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading