भोजपुर में हा’दसा : महिला समेत चार घा’यल, एक की हालत गं’भीर

भोजपुर में बिहिया चौरस्ता स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार रात अ’नियंत्रित होकर एक कार पानी भरे गड्ढे में प’लट गई। हा’दसे में कार पर सवार एक यु’वक गंभीर रुप से ज’ख्मी हो गया। जबकि महिला समेत 4 लोग अन्य लोग ज’ख्मी हो गए। घ’टना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भी’ड़ लग गई।घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है। जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कताप गांव निवासी फागु लाल का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि छोटू कुमार अपने दोस्त रोहित व रवि के साथ विंध्याचल से लौट रहा था। लौटने के दरमियान वह बिहियां गांव से रवि की बहन को साथ लेकर आ रहा था। इसी बीच बिहियां चौरस्ता स्थित पेट्रोल पंप के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वही तीन अन्य जख्मियों का इलाज स्थानीय स्तर से निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है।बकाया पैसे के विवाद के विवाद में 4 जख्मी

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के खेसरहिया गांव में सोमवार की सुबह बकाया पैसे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से मां-बेटा समेत चार लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जख्मियो में कोईलवर थाना क्षेत्र के खेसरहिया गांव निवासी सुरेंद्र राय का पुत्र विकास राय व उनकी पत्नी मंजू राय एवं दूसरे पक्ष से उसी गांव की निवासी चंद्रावती देवी एवं उसका देवर छोटू राय शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.