सिवान : थाना क्षेत्र के जामापुर गांव में बालू को हटाने के लिए दो पक्षों में हिं’सक झ’ड़प हो गई। इसमें एक पक्ष के एक युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने ला’ठी डं’डे से पी’ट कर अ’धमरा कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आई युवक की मां को भी मा’रपीट कर घायल कर दिया गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक द्वारा युवक को मृ’त घोषित कर दिया गया तथा घायल महिला का इलाज चल रहा है। मृतक रामएकबाल का पुत्र राजू राम है जबकि घायल पानमति देवी बताई जाती है। इस मामले में मृ’त राजू की चाची ने सात लोगों के वि’रुद्ध प्रा’थमिकी द’र्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की देर शाम बालू हटाने को लेकर रामएकबाल राम और सुदामा राम के घर वालों के बीच वि’वाद उत्पन्न हुआ। बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान ला’ठी-डं’डा की चो’ट से राजू राम और पानमती देवी का सिर फ’ट गया इससे दोनों लहूलूहान हो गए। आसपास के लोग दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने राजू राम को मृ’त घोषित कर दिया।
घ’टना की सूचना मिलते ही जीरादेई थानाध्यक्ष राकेश कुमार द’लबल के साथ घ’टनास्थल पर पहुंच मामले की छा’नबीन में जुट गए। वहीं घ’टना के बाद दूसरे पक्ष के लोग घर छोड़कर फ’रार हो गए। मामले में मृ’तक की चाची सह लाल बच्चन राम की पत्नी रमिता देवी ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर सुदामा राम सहित सात लोगों को आ’रोपित की है।
पुलिस आ’रोपितों की गि’रफ्तारी के लिए सं’दिग्ध ठि’कानों पर छा’पेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही आ’रोपितों को गि’रफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस श’व का पो’स्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दी है। स्वजन सोमवार को श’व का दा’ह सं’स्कार कर दिए।

