मुजफ्फरपुर : इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को स्मार्ट बनाने के कवायद शुरू, जानें…

मुजफ्फरपुर। इंजीनियरिंग के विभिन्न ब्रांच में अध्ययनरत विद्यार्थियों और इंडस्ट्री के बीच की खाई को भरने के लिए पहल की गई है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से ‘स्टूडेंट लर्निंग एसेसमेंट-परख प्रोजेक्ट’ शुरू किया गया है। इसके तहत इंजीनियरिंग के सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन एवं कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ इंडस्ट्री का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रथम वर्ष से ही विद्यार्थी को इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि वे पास आउट होने तक अपने भीतर इंडस्ट्री के स्किल को भी विकसित कर लें। स्नातक, पीजी और एमसीए कोर्स के लिए इसे प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सभी संस्थानों को दिशानिर्देश दिए गए हैं। इंजीनियरिंग के अतिरिक्त मैनेंजमेंट और एमसीए कोर्स के विद्यार्थियों को भी इस प्रोजेक्ट का लाभ मिलेगा।

इंजीनियरिंग के विभिन्न ब्रांच में अध्ययनरत विद्यार्थियों और इंडस्ट्री के बीच की खाई को भरने के लिए पहल की गई है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से ‘स्टूडेंट लर्निंग एसेसमेंट-परख प्रोजेक्ट’ शुरू किया गया है। इसके तहत इंजीनियरिंग के सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन एवं कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ इंडस्ट्री का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रथम वर्ष से ही विद्यार्थी को इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि वे पास आउट होने तक अपने भीतर इंडस्ट्री के स्किल को भी विकसित कर लें। स्नातक, पीजी और एमसीए कोर्स के लिए इसे प्रभावी बनाया जाएगा।

इसके लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सभी संस्थानों को दिशानिर्देश दिए गए हैं। इंजीनियरिंग के अतिरिक्त मैनेंजमेंट और एमसीए कोर्स के विद्यार्थियों को भी इस प्रोजेक्ट का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading