राजगीर जू-सफारी: ऑनलाइन टिकट लेते ही हो जा रहा लोगों का अकाउंट खाली

बिहार : अगर आप अपने परिवार के साथ राजगीर जू-सफारी की सैर करने की सोच रहे हैं तो जरा होशियार हो जाइए, वरना एक ही झटके में आपका पूरा अकाउंट खाली हो सकता है, क्योंकि राजगीर जू सफारी को साइबर अपराधियों की नजर लग गई है। साइबर अपराधियों ने पैसा उगाही का एक नया तरीका ढूंढा है और मोहरा बनाया है राजगीर जू सफारी को।Rajgir Wildlife Zoo Safari, Ticket Booking, Timings, How to Reach

राजगीर जू सफारी इन दिनों पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बना हुआ है। हर कोई राजगीर सफारी जाकर खुले जंगल में बाघ शेर और अन्य जानवरों का देखकर रोमांच उठाना चाहता है। वहां भीड़ भी काफी हो रही है इसलिए लोग ऑनलाइन टिकट का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, ऐसे में वो अब आसानी से साइबर अपराधियो के चंगुल में फंस रहे हैं।

जू सफारी के नाम पर कैसे किया जा रहा फर्जीवाड़ा

अगर आप घूमने से पहले अपनी आसानी के लिए गूगल पर ऑनलाइन टिकट करवाते हैं खरीद करते हैं तो आपका अकाउंट खाली हो सकता है। राजगीर जू सफारी घूमने के लिए अगर आपने ऑनलाइन टिकट का ऑप्शन ढूंढा तो टिकट लेते ही अकाउंट खाली हो सकता है। साइबर अपराधियो ने के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाया है, जो देखने मे बिल्कुल बिहार पर्यटन विभाग का ऑफिशियल लगता है लेकिन पूरी तरह फर्जी है।

वेबसाइट पर बिहार टूरिज्म का लोगो भी दिखाई पड़ेगा। इसमे घूमने के लिए अलग अलग रेट चार्ट बनाया गया है। वयस्कों के लिए अलग और बच्चों के लिए अलग रेट चार्ट है।ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद पेमेंट का ऑप्शन है।पेमेंट तो हो जाएगा पर कही कोई टिकट नही मिलेगा।साइबर अपराधियो के इस फर्जीवाड़े में कई लोगो को चुना लग चुका है। राजगीर जू सफारी के नाम पर ऑनलाइन टिकट की खरीदारी कर फर्जीवाड़े का शिकार होने के बाद साइबर सेल में कई अपराधियों ने मामला दर्ज कराया है। इस बात की जानकारी लेने पर बिहार पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक विभाग में राजगीर जू सफारी के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू भी नहीं की गई है। राजगीर जू सफारी का अपना वेबसाइट बनाया जा रहा है जो कुछ दिनों में जारी होगा पर अभी जो ऑनलाइन टिकट काटने की बात कह रहा है वो पूरी तरह फर्जी है और इसे तत्काल बंद कराया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading