मुजफ्फरपुर: कोरोना के बूस्टर डोज के लिए इन पांच निजी अस्पतालों का हुआ चयन, जानें…

मुजफ्फरपुर। कोरोना टीके की बूस्टर डोज के लिए पांच निजी अस्पतालों का चयन किया गया है। जिन अस्पतालों में बूस्टर डोज दी जाएगी, उनमें प्रशांत हॉस्पिटल, प्रसाद हॉस्पिटल, अशोका हॉस्पिटल, मीनाक्षी हास्पिटल और केजरीवाल अस्पताल शामिल है।

इन सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वह प्रति टीका के लिए सरकार की तरफ से निर्धारित 150 रुपये ही लेंगे। टीकाकरण और पैसे कितने लिये जा रहे हैं, इसकी निगरानी डीआइओ करेंगे।

जो लोग कोरोना के दोनों टीके ले चुके हैं, उन्हें बूस्टर डोज लेना अनिवार्य है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. एके पांडेय ने बताया कि 18 से 59 वर्ष तक के लोगों कोरोना की बूस्टर डोज पांच निजी अस्पतालों में दी जाएगी।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक में इसका फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सीएस डा सीएस प्रसाद ने की। प्रभारी सीएस ने कहा कि कोरोना का टीका सबके लिए अनिवार्य है। सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल तक टीका दी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.