प्रेमी के साथ पकड़ाने के बाद थाने में प्रेमिका ने कहा-निकाह कबूल है, जानें पूरा मामला..

अरवल। प्रेम अगर सच्चा हो तो सारी कायनात प्रेमियों को मिलाने में जुट जाती है। ऐसा ही हुआ कलेर में। यहां के थाने में सोमवार को प्रेमी युगल का निकाह कराया गया। मौलवी ने थाने में आकर रस्मों रिवाज के साथ निकाह संपन्न कराया। इसके बाद दुल्हन अपने शौहर के साथ ससुराल चली गई। मौके पर थाने की पुलिस के अलावा दोनों पक्षों के स्वजन मौजूद थे।

कलेर की शाइस्ता परवीन एवं मो. मुबीन के पुत्र फारूक आलम एक-दूसरे के प्यार में डूबे थे। चार वर्ष उनकी आंखें मिली थीं। इसके बाद समय के साथ दोनों का इश्क परवान चढ़ता गया। दोनों निकाह करना चाहते थे, लेकिन घरवाले इसके खि’लाफ थे। जब घर के लोग तैयार नहीं हुए तो प्रेमी युगल ने घर से भाग कर शादी रचाने की ठान ली। इसके बाद तय योजना के तहत दोनों 10 अप्रैल को घर से भाग निकले। घर से भागने में तो सफल भी हो गए, लेकिन आगे जाकर विक्रम पुलिस ने दोनों को प’कड़ लिया।

पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की गई तो सारा माजरा सामने आ गया। दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। यहां से दूर जाकर अपनी दुनिया बसाना चाहते हैं। विक्रम पुलिस द्वारा इन दोनों को समझाकर स्थानीय थाना कलेर भेज दिया गया। कलेर पुलिस ने दोनों के स्वजनों को घ’टना की सूचना दी। उन्हें थाने बुलाया।

स्वजन थाना आए और दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों अपनी जी’द पर अ’ड़े रहे। उनकी जि’द के आगे परिवारवालों को झुकना पड़ा। थक हारकर सोमवार को कलेर पुलिस ने मौलाना नौशाद अहमद को बुलवाया।

इसके बाद रस्मों के मुताबिक थाना परिसर में ही दोनों का निकाह करा दिया गया। यह अनोखी शादी देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। निकाह संपन्न होने के बाद शाइस्ता को लेकर फारूक अपने घर चला गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.