भीषण गर्मी में बच्चे के लिए इन बातों का रखें ध्यान, जानें…

पटना। भीषण गर्मी में स्कूली छात्र-छात्राओं को गर्मी जनित रोग डायरिया, उल्टी, डिहाइड्रेशन, लू, तेज बुखार, शरीर में अकड़न और बेहोशी से बचाने के लिए उनके खाने-पीने पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यदि बच्चे भरपूर मात्रा में भोजन-पानी लेते रहेंगे तो वे काफी हद तक इन रोगों से सुरक्षित रहेंगे। बच्चो को गर्मी में प्रोत्साहित करना चाहिए। आजकल स्कूल सुबह सात बजे या इससे पहले शुरू हो रहे हैं, ऐसे में अधिकतर बच्चों की नींद पूरी नहीं होती।

वे बिना कुछ खाए ही स्कूल चले जाते हैं। देर तक खाली पेट रहने और जरूरत के अनुसार पानी नहीं पीने से ही उन्हें ऐसी समस्याएं होती हैं।

इसके अलावा स्कूलों को चाहिए कि गर्मी को देखते हुए प्रेयर और पीटी जैसे पीरियड का समय कम कर दें ताकि अधिक देर तक बच्चे गर्मी में नहीं रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.