नीतीश कुमार की सुरक्षा पर चिराग पासवान ने खड़े किए सवाल, संजय जायसवाल ने पूछा- साजिश के पीछे कौन

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का दूसरा बड़ा मामला एक महीने से भी कम वक्‍त में सामने आने पर चिंताएं बढ़ गई हैं। राजनीतिक हलके में भी इस मसले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल और लोक जनशक्‍त‍ि पार्टी (रामविलास) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान ने इस घटना की निंदा की है।

साथ ही मुख्‍यमंत्री की सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं। आपको बता दें कि नालंदा जिले के सिलाव में मुख्‍यमंत्री की एक सभा के दौरान एक विक्ष‍िप्‍त युवक ने उनकी ओर पटाखा फेंक दिया। यह पटाखा सीएम से थोड़ी दूरी पर गिरकर फट गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।चिराग पासवान ने नालंदा में हुई घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा में दूसरी बार चूक हुई है। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री के स्‍वस्‍थ और सुरक्षि‍त होने की कामना की। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया पर दो बार हमला होना गंभीर विषय है। मुख्‍यमंत्री को सही तरीके से इसकी जांच करवाकर वजह पता लगानी चाहिए।दूसरी तरफ, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम स्‍थल के पास धमाका होना चिंता की बात है। इससे सुरक्षा तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इन साजिशों के चेहरे के बारे में पता लगाया जाना चाहिए। पाटलिपुत्र के भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने घटना की निंदा करते हुए मुख्‍यमंत्री के सुरक्षा इंतजाम और कड़े करने की मांग की है। साथ ही, उन्‍होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading