गबन के मामले में बैंक प्रबंधक को ईओयू की टीम ने किया गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर। आर्थिक अ’पराध इकाई (ईओयू) की टीम ने एक करोड़ से अधिक के गबन के मामले में शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के दास कालोनी में छा’पेमारी कर बैंक प्रबंधक को गि’रफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान नंदकिशोर दास के रूप में हुई है। गि’रफ्तारी के बाद आर्थिक अ’पराध इकाई की टीम उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

बताया गया कि पू’छताछ के बाद आ’रोपित प्रबंधक को मोतिहारी के कोर्ट में प्रस्तुत गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है। बताया गया कि पिछले साल मोतिहारी स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में एक संस्था समूह के बैंक खाते से 27 लाख से अधिक की अ’वैध निकासी कर ली गई थी।

मामला प्रकाश में आने के बाद समूह के सदस्यों द्वारा बैंक में इसकी शिकायत की गई। इसके बाद स्थानीय थाने में इसकी प्रा’थमिकी दर्ज कराई गई। जांच के बाद ईडी ने भी इसकी तफ्तीश शुरू की। जांच में पता चला कि सहायक प्रबंधक व प्रबंधक ने मिलकर एक करोड़ से अधिक का गबन किया है।

इसके बाद बैंक की तरफ से दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन के अनुशंसा के बाद आर्थिक अ’पराध इकाई ने इस के’स को टेकअप किया। जांच दर जांच के बाद साक्ष्य संकलन किया गया।

फिर कोर्ट से वा’रंट निर्गत होने के बाद आर्थिक अ’पराध इकाई की टीम छा’पेमारी को यहां पहुंची। इसके बाद दास कालोनी स्थित आ’रोपित को उसके आवास से पकड़ा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading