मुजफ्फरपुर : बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेदकर की मनाई गई 131 वीं जयंती समारोह

मुजफ्फरपुर : बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेदकर जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय के अंबेदकर उपवन स्थित सभा कक्ष में बोधिसत्व, भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेदकर की 131 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र पंकज सिन्हा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस छत्रनील सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम प्रणव कुमार ने की।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट के रूप में वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रैय व डीडीसी आशुतोष द्विवेदी शामिल रहे।

इस दौरान बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित उनके बताए हुए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading