नवादा के बाल सुधार गृह में फंदा से ल’टकता मिला किशोर का श’व

नवादा के बाल सुधार गृह में एक आरोपित किशोर का श’व ब’रामद हुआ है। शुक्रवार सुबह किशोर को फं’दे से ल’टका हुआ पाया गया। घ’टना की जानकारी सामने आते ही प्रशासन में ह’ड़कंप मच गया। किशोर गया जिले का निवासी बताया जाता है जिसे दो दिनों पहले एक बाइक चोरी के आ’रोप में पकड़ा गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृ’तक गया जिले के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसे दो दिन पहले ही गि’रफ्तार किया गया था। विश्वशांति चौक पर बाइक की चोरी करते किशोर को पकड़ा गया था। किशोर के पास से मास्टर चाभी भी बरामद होने की बात सामने आयी थी।

बताया जा रहा है कि जब शुक्रवार को बाल सुधार गृह के कमरे पर नजर पड़ी तो किशोर का शव फंदा से लटक रहा था। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गयी और शव को नीचे उतारा गया। किशोर को लेकर सदर अस्पताल ले जाया गया। मृत होने की पुष्टि के बाद अब शव का पोस्टमार्टम होना है।

बताया जा रहा है कि पो’स्टमार्टम की प्रक्रिया गया या पटना में ही होगी. इसके लिए अब सुगबुगाहट तेज हो रही है। वहीं मृ’तक के प’रिजनों को इसकी जानकारी दी जा रही है।  दूसरी तरफ ये सवाल फिर सामने आया है कि आखिर निगरानी में इतनी लापरवाही कैसे आयी जो युवक ने फंदा लगा दिया। हालांकि जांच के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.