बड़ी खबर: सिपाही ने पुलिस लाइन में अपनी दाहिनी कनपटी में खु’द ही मा’र ली गो’ली

बेतिया से बड़ी खबर यह है कि जिला पुलिस लाइन में एक सिपाही ने अपने ही सर्विस रि’वाल्वर से खुद को गो’ली मा’र कर खु’दकुशी कर ली। सिपाही की पहचान संजय कुमार के रूप में की गई है जो बिहार के भोजपुर जिले के आरा का रहने वाला बताया जा रहा है। सिपाही ने अपनी दाहिनी कनपटी में गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौ’त हो गई है। मौ’त के बाद पूरे पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. मौके पर प्रभारी एसपी एसडीपीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और मामले की तहकीकात की। सिपाही ने बेतिया पुलिस लाइन में स्थित मैगजीन रूम के पास एक पुराने बिल्डिंग में घटना को अं’जाम दिया।

गोली की आवाज सुनते ही पुलिस लाइन के सिपाही दौड़ कर पहुंचे तो देखा कि संजय ने खुद को गोली मार ली है। हालांकि घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि संजय बेतिया व्यवहार न्यायालय के पीपी के बॉडीगार्ड के रूप में भी तैनात था। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलायी गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.