बिहार के नवादा जिले में अजब प्रेम कहानी का गजब परिणाम सामने आया है। एक शख्स परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कोलकाता में रह कर कमाता था। इधर गांव में उनकी पत्नी अपने 2 बच्चों के साथ रह रही थीं. इसी दौरान विवाहिता को ससुराल में ही एक गैर मर्द से प्रेम हो गया और एक दिन वह दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हो गया।
महिला के पति को जब इसकी सूचना मिली तो वह आनन-फानन में गांव पहुंचे और पत्नी की काफी तलाश की, पर वह नहीं मिलीं। थक हार कर पीड़ित शख्स ने पुलिस में शिकायत देकर पत्नी को तलाश करने की गुहार लगाई है। शख्स ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, विवाहिता का गैर मर्द संग प्रेम प्रसंग का यह मामला नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव की है। यहां एक महिला पति का घर छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के पति नवलेश महतो ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। नवलेश महतो ने गांव के ही सुबोध महतो पर पत्नी को भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित नवलेश ने बताया कि उनकी पत्नी रंजू देवी दो बच्चों को भी अपने साथ ले गई है। शादीशुदा महिला के विवाहेतर संबंध और फिर प्रेमी संग भागने की घटना की हर तरफ चर्चा हो रही है। कौआकोल पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

प्रेमी संग फरार हुई महिला के पति नवलेश महतो ने बताया कि वह कोलकाता में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। इसके माध्यम से ही वह अपने परिवार और बच्चों का भरण-पोषण करता था। उन्होंने बताया कि इस बीच उनकी पत्नी का गांव के ही सुबोध महतो के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा था। नवलेश का आरोप है कि उनकी पत्नी रंजू देवी नकदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।

इस बीच, खबर है कि रोहतास के अकोढीगोला थाना क्षेत्र के एक गांव से तकरीबन 2 साल पहले अपहृत एक शादीशुदा महिला को पुलिस ने सासाराम रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस को आते देख आरोपी महिला को छोड़ कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि करहगर थाना क्षेत्र की एक युवती कि शादी 2019 में अकोढीगोला थाना क्षेत्र निवासी एक शख्स से हुई थी। शादी के 1 महीने बाद ही महिला को अगवा कर लिया गया था।
