मुजफ्फरपुर : आर्थिक अ’पराध इकाई को पीएनबी फ्रा’ड केस सौंपने की तैयारी, अ’वैध तरीके से निकाली का मामला…

मुजफ्फरपुर। पंजाब नैशनल बैंक के ग्राहकों से करोड़ों रुपये के फ्रॉ’ड केस आर्थिक अ’पराध इकाई को सौंपने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर पुलिस की तरफ से केस डायरी को अपडेट किया जा रहा है। कहा गया कि पुलिस मुख्यालय का आदेश मिलते ही केस को आर्थिक अ’पराध इकाई को सौंप दिया जाएगा।

मालूम हो कि पिछले साल सबसे पहले बीएसएनल के सेवानिवृत्त कर्मी रामदेव राम के बैंक खाते से 22 लाख 40 हजार की अवैध तरीके से निकासी का मामला पुलिस के सामने आया था। नगर थाने में इसकी प्रा’थमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान और कई मामले भी सामने आने लगे।

इसके बाद विशेष टीम ने पूरे मामले का प’र्दाफाश किया। इसमें पता चला कि गोबरसही पीएनबी शाखा के बैंक कर्मी नीतेश कुमार सिंह द्वारा ग्राहक का विवरण लेकर गिरोह के सरगना तक पहुंचाया जाता था।

इसके बाद ग्राहक के मोबाइल नंबर के जरिए एप के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से रुपये उड़ाए गए थे। जांच में यह भी पता चला कि आ’रोपितों द्वारा मोबाइल का नेटवर्क गायब कर दिया जाता है। इसके बाद उस नंबर का दूसरा सिम लेकर राशि उड़ाने का खेल किया जाता है।

इस मामले में बैंककर्मी नीतेश समेत छह आ’रोपितों को गि’रफ्तार कर जे’ल भेजा जा चुका है। नगर थाने में द’र्ज मामले में चार्जशीट दायर की जा चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading