मुजफ्फरपुर। अखाड़ाघाट में बाइक चेकिंग के दौरान एक युवक को 10 पुड़िया स्मै’क के साथ सिकंदरपुर ओपी की पुलिस ने गि’रफ्तार किया है।
आ’रोपित की पहचान कर्पूरी नगर निवासी कुंदन कुमार झा के रूप में हुई है। इसके खि’लाफ ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार के बयान पर प्रा’थमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आ’रोपित को न्यायालय में पेशी के बाद जे’ल भेज दिया गया।



