HARYANA : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, 2 घायल; पुलिस का पेपर देने राजस्थान से आए थे चारों

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 1 पर रविवार सुबह सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं और यहां हरियाणा पुलिस की कॉन्स्टेबल पोस्ट के लिए पेपर देने के लिए आए थे। सुबह धुंध गहरी होने के कारण इनकी कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

हादसे के शिकार सभी चारों युवक राजस्थान के झुंझनू जिले में स्थित गांव झांझा से कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा देने के लिए आए थे। समाना गांव के पास इनकी कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिसमें 25 साल के मिंटू पुत्र शीशपाल और 26 साल के दीपक पुत्र वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इनके साथी शुभम और कृष्ण घायल हो गए। पता चलने पर राहगीरों ने इन्हें निकालने की कोशिश शुरू की, वहीं पुलिस को सूचित किया।

फिलहाल घायलों को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके परिजनों को सूचित करते हुए पुलिस ने मारे गए दोनों युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.