छपरा में प्रेम विवाह का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। जहां परिवार द्वारा तय की गई शादी पर जब परिजनों ने वापस से असहमति जताई तो युवक ने मंदिर ले जाकर युवती से शादी कर ली। वहीं, इस विवाह की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोड़ो से हो रही। युवक युवती के परिजनों द्वारा शादी तय करने के बाद एक दूसरे के करीब आए जोड़े ने परिवार के मर्जी के ख़िलाफ़ मंदिर में जाकर शादी कर लिया।
इस अनोखे विवाह में दूल्हा दुल्हन के घर अकेले पहुंचा था। लड़के ने जैसे ही लड़की के परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लड़की पक्ष ने हामी भर दिया। वहीं, गांव के बुद्धिजीवियों के उपस्थित में विवाह करा दिया गया। युवक गोपालगंज के मांझागढ़ निवासी रबिन्द्र कुमार है जबकि युवती सारण जिले के बनियापुर थाना के कन्हौली मनोहर निवासी नेहा कुमारी है।

इस विवाह के संबंध में लोगों ने बताया कि बनियापुर के कंहौली मनोहर की लड़की नेहा कुमारी (23 वर्ष) की शादी गोपालगंज जिला के मांझागढ़ निवासी रविन्द्र कुमार (25 वर्ष) के साथ तय हुई थी। लड़का रविन्द्र कुमार दिल्ली में प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। शादी तय होने के बाद दहेज सम्बन्धी किसी बात को लेकर लड़के के पिता नाराज हो गए। फिर इस विवाह के लिए असहमति जाहिर करने लगे। हालांकि शादी की बाकी सारी तैयारी हो चुकी थी।शादी नवम्बर में होनी तय हुई थी। लेकिन दहेज को लेकर लड़के के पिता तैयार नहीं हो रहे थे।

इस बात को लेकर लड़के को बुरा लगा। जिसके बाद लड़का अचानक लड़की के घर पहुंच विवाह करने का प्रस्ताव रख दिया। विवाह के प्रति अपनी समर्पण को बताते हुए कहा कि विवाह तय होने के बाद लड़का लड़की एक दूसरे से बात करने लगे। दोनों का करीब 6 महीने से बातचीत हो रहा था। बात करते-करते एक दूसरे से प्रेम हो गया। जिसके बाद लड़की पक्ष में गांव के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में विवाद कर दिया। हालांकि विवाह के बाद लड़की अभी अपने मायके में ही है।
