SITAMARHI : सोमवार को सीतामढ़ी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, दो प्यार करने वालों ने खुद को जान से मारने का प्रयास किया है. मामला सीतामढ़ी जिला स्थित शहर के सम्राट होटल का है. दरअसल होटल के रूम में प्रेमिका व प्रेमी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

घटना की सूचना मिलते ही दोनों को इलाज़ के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उन दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

वंही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी अभियान विजय शंकर सिंह नगर सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर सहित नगर थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंच के मामले की छानबीन में जुटी है, वैसे घटना के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामलें की जांच में जुटी है. खबर लिखे जाने तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है.