पटना : दादी के साथ स्कूल से लौट रहे थे दो’नों बच्चे, ट्रेन से क’टकर तीनों की मौ’त

राजधानी पटना में ट्रेन से कटकर तीन लोगों की दर्दनाक मौ’त हो गई। हादसा फतुहां रेलवे गुमटी के पास हुआ है। घ’टना के बाद मौके पर अ’फरा-तफरी मच गई है बताया जा रहा है कि दादी और पोता-पोती रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गये। इस हादसे में जहां तीन की मौ’के पर ही मौ’त हो गई, वहीं एक की जान बाल-बाल बच गयी।

तीनों का कराया गया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी के जवानों ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान छोटी लाइन निवासी 60 वर्षीय सरोज देवी, 6 वर्षीय आकाश कुमार और 4 वर्षीय जिया कुमारी के रूप में हुई है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।  सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। 

स्कूल से लौट रहे थे बच्चे

बताया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी होने बाद दादी अपने पोता और पोती को लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के अचानक आ जाने से तीनों उसकी चपेट में आ गये और घटना स्थल पर ही तीनों की मौ’त हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी ने तीनों श’वों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.