पटना : किस केंद्रीय मंत्री को जा’न का खतरा, गृहमंत्री व सीएम से मांगी मदद

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे व लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान पर सनसनीखेज आ’रोप लगाए हैं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जमुई सांसद चिराग पासवान मेरी ह’त्या की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि चिराग ने पहले हाजीपुर में मेरे ऊपर जा’नलेवा ह’मला करवाया। जब वहां असफल हुए तो शनिवार को पटना के मोकामा में आयोजित चौहरमल मेले में मेरी ह’त्या कराने की नीयत से ह’मला करवाया, लेकिन मैं बाल-बाल बच गया। पारस ने कहा कि मोकामा में ह’मले के कई सुबूत मिले हैं। इसके आधार पर हमने चिराग पासवान के खासम खास अमर आजाद और संजय रविदास के खि’लाफ नामजद ए’फआइआर दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपने ऊपर हुए ह’मले और इसकी साजिश रचने वाले के वि’रुद्ध उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस ने कहा कि चिराग पासवान मेरी ह’त्या करवाने की सा’जिश काफी दिनों से रच रहे हैं, इसकी मुझे पहले से आशंका भी थी। इस आलोक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार सरकार के सीआइडी डिपार्टमेंट से रिपोर्ट मांगी है, ताकि आगे की जांच प्रक्रिया पूरी हो सके। पारस ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करके अपने ऊपर हो रहे जा’नलेवा ह’मले और इसमें शामिल लोगों के वि’रुद्ध उच्च स्तरीय जांच कराने और दो’षियों के वि’रुद्ध सख्त से सख्त का’र्रवाई करने की मांग की है।

बता दें कि बीते शनिवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की गाड़ी पर पटना जिले के घोसवरी प्रखंड अंतर्गत टाल क्षेत्र के चाराडीह गांव में कुछ लोगों ने ह’मला किया था। गाड़ी पर पत्थर, पानी व कोल्ड ड्रक्िंस की बोतलें फेंकी गई थीं।

 

इस दौरान पारस के समर्थकों और ह’मलावरों के बीच लाठी-डंडे चले थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत कराया और केंद्रीय मंत्री को सुरक्षित वहां से निकाला। इस दौरान पुलिस को भीड़ पर हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading