शराब जब्ती मामले में नकेल कसने के लिए विशेष टीम का गठन, जानें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के क्लब रोड इलाके से एक ट्रक से जब्त 409 कार्टन शराब मामले में अंतरराज्यीय सिंडिकेट पर नकेल कसने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया जा चुका है। टीम के पदाधिकारियों ने झारखंड पुलिस से संपर्क स्थापित किया है।

कहा गया है कि सूचना संग्रह कर जल्द ही विशेष टीम के पदाधिकारी झारखंड के लिए रवाना होंगे। क्योंकि इस मामले में झारखंड के भी कई धं’धेबाजों के नाम सामने आए हैं। दूसरी ओर जिला स्तर पर भी एक टीम मामले में फरार चल रहे सूरज गुप्ता, रवि समेत अन्य की गि’रफ्तारी को लेेकर छापेमारी कर रही है।

 

हालांकि इन सभी के बीच सोमवार की देर शाम तक किसी की गि’रफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शराब धं’धेबाजों द्वारा गै’रकानूनी ढंग से अर्जित संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है, ताकि जब्ती की का’र्रवाई की जा सके। पुलिस जांच में पता चला कि शराब की कमाई से सूरज गुप्ता ने आलीशान मकान बनाया है।

 

 

इसके लिए विस्तृत छानबीन की जा रही है। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व मिठनपुरा थाने की पुलिस ने क्लब रोड इलाके में छा’पेमारी कर ट्रक से 409 कार्टन शराब जब्त की थी। मौके से तीन आ’रोपितों को गि’रफ्तार किया गया था।

 

 

पू’छताछ में शराब के बड़े सिंडिकेट का पता चला था। इन सभी का संपर्क झारखंड समेत कई प्रदेशों के शराब धं’धेबाजों से हैं। वहीं पुलिस के ह’त्थे चढ़े तीनों आ’रोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हि’रासत में भेजा जा चुका है। जे’ल जाने वालों में अहियापुर थाना क्षेत्र के छीटभगवतीपुर का राजन कुमार, मुशहरी प्रहलादपुर तरौरा का राहुल कुमार और बोचहां सनाठी का रोहित कुमार शामिल है। सूबे में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब बेचने और पीने वाले काफी सक्रिय है। मुजफ्फरपुर में अभियान चलाकर त’स्करों पर का’र्रवाई हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading