रोहतास में 2 चचेरे भाई सहित 3 की मौत:तिलक में शामिल होने गए थे ती’नों

रोहतास में तिलक से लौट रहे 2 चचेरे भाई समेत 3 युवकों की मौ’त हो गई। तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे तभी बालू से भरे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हा’दसा तिलौथू थाना क्षेत्र के मल्हनीया गांव के पास मंगलवार रात 11 बजे हुआ। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। सभी सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने रात से ही सड़क जाम कर दिया था। देर रात पुलिस के समझाने पर शवों को पो’स्टमॉर्टम के लिए सौंपा गया। बुधवार सुबह सदर अस्पताल में पो’स्टमॉर्टम किया गया।

मृतकों में सासाराम प्रखण्ड के पंचायत समिति सदस्य वंशीधर प्रसाद का बेटा राहुल उर्फ गुड्डू (21 साल), उसका चचेरा भाई विरेंद्र सेठ का बेटा सोनू (27 साल) एवं गांव के ही छोटे प्रसाद का बेटा अंकुश (14 साल) शामिल है। तीनों बाइक पर सवार होकर तीलौथू में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से लगभग 11 बजे रात को जयपुर लौट रहे थे। ट्रक की चपेट में आकर तीनों की मौत घटना स्थल पर हो गई।

बीडीसी वंशीधर के घर में मचा कोहराम

घटना में जयपुर के वंशीधर के घर के दो बेटों की मौत हो गई। देर रात जब मौत की खबर घर पहुंची तो वंशीधर के कोहराम मच गया। घर के पुरूष सदस्य तुरंत ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। घर की महिलाओं की चित्कार से गांव के लोग भी जुट गए। उल्लेखनीय है कि वंशीधर एक लोकप्रिय पंचायत प्रतिनिधि हैं, वो पिछले तीन बार से लगातार बीडीसी का चुनाव जीत रहे हैं।

घर का इकलौता लड़का था अंकुश

जयपुर गांव के ही छोटे प्रसाद के घर में भी कोहराम मच गया है। उनके इकलौते पुत्र अंकुश की मौत दुर्घटना में हो गई है। अंकुश की मां बार-बार बेहोश हो जा रही है। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.