यूपी की लड़की और बिहार के लड़के के आनलाइन अफेयर की हो रही खूब चर्चा

इन दिनों आनलाइन गेम का क्रेज युवाओं में खासकर के देखा जा रहा है। लेकिन आनलाइन गेम के जरिेए उत्तर प्रदेश की एक लड़की को बिहार के लड़के से प्यार हो गया। प्यार भी ऐसा को वो सबकुछ छोड़कर आगरा से सीधे छपरा पहुंच गई। दोनों ने मिलकर प्लान बनाया और किराय के मकान में स्टूडेंट बनकर यूपी की लड़की रहने लगी। इस आनलाइन अफेयर की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।

खबर के मुताबिक यूपी की प्रेमिका आनलाइन गेम के दौरान बने प्रेमी से मिलने आगरा से छपरा के मढ़ौरा पहुंच गई। उसके बाद प्रेमी ने उसे मढ़ौरा में ही किराया पर मकान दिला दिया और मकान मालिक को बताया कि वह पालिटेक्निक की छात्रा है।

15 अप्रैल को वह मढ़ौरा पहुंची, लेकिन जैसे ही 17 अप्रैल रविवार को यूपी के आगरा जिले के हरीपर्वत थाना की पुलिस गौरा ओपी के अगहरा पहुंची और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसके प्रेमी को गिरफ्तार की तो तब यह बात आग की तरह फैल गई। प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद उसके बताये गये जगह से प्रेमिका को भी पुलिस ने बरामद करते हुए अपने साथ आगरा ले गई।

बताया जाता है कि गौरा ओपी के अगहरा निवासी हरेराम राय के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार का आनलाइन गेम खेलने के क्रम में आगरा क्षेत्र की एक युवती से नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिर दोनों एक दूसरे से चैटिंग करने लगे। इसी क्रम में युवती अपने परिजनों को बिना बताये ही घर छोड़कर प्रेमी से मिलने छपरा के मढ़ौरा पहुंच गई। उधर युवती के परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद प्रेमी के मोबाइल नम्बर के आधार पर आगरा के हरीपर्वत थाने में अज्ञात पर मामला दर्ज कराया।
उसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को आधार बनाते हुए स्थानीय थाना के सहयोग से प्रेमी के घर तक पुलिस पहुंची और उसे घर से गिरफ्तार कर ली। प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के बाद प्रेमी के परिजन भी यूपी के थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फिर प्रेमिका से पूछताछ करने व दोनों पक्षों में सुलह होने के बाद यूपी पुलिस ने गिरफ्तार प्रेमी को छोड़ दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.