अ’वैध सं’बंध का वि’रोध करने पर सास-ससुर व साले ने पी’ट-पी’टकर उतारा मौ’त के घा’ट

सीवान में महाराजगंज में पत्नी के अ’वैध सं’बंध का विरोध करने पर ससुराल वालों ने दमाद की पी’ट-पी’टकर ह’त्या कर दी। और घर के थोड़ी दूरी पर मुर्गी फॉर्म के समीप उसकी श’व को फें’क दिया। अब इस घटना में पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए मृतक के सास-ससुर तथा साले को गि’रफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृ’तक की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के कोहरवता गांव निवासी मोहम्मद नुरूलहक के 32 वर्षीय पुत्र कौसर अली के रूप में हुई थी।

बताते चलें कि कौसर अली की शादी महाराजगंज के खानपुरा गांव निवासी शेख दिलशेर की पुत्री फरिना खातुन के साथ 2015 में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से उसकी पत्नी अपने मायके में रहना पसंद करने लगी थी।

धीरे-धीरे पति को पत्नी की अवैध संबंध का पता लगा तो उसपर नजर बनाए रखने के लिए कौसर अली ससुराल के सिकटिया बाजार पर एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोला ली। दुकानदारी के साथ-साथ हमेशा अपनी पत्नी पर नजर रखता था। लेकिन जब भी वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल जाता था तो ससुराल वाले उनके साथ मारपीट कर भगा देते थे।

पत्नी ने दुकान से बुलाकर कर दी हत्या

सोमवार की रात कौसर अली की पत्नी फरिना खातुन अपने पति की दुकान पर आकर बहला-फुसलाकर ससुराल ले गई।रात्रि में अपने परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक कौशर अली अपने पीछे दो लड़के 6 वर्षीय काशिफ अली व 2 वर्षीय कैफ अली को छोड़कर चला गया।

हत्या मामले में सास ससुर और साले को गिरफ्तार, भेजे गए जेल

ससुराल वालों द्वारा दमाद की पीट-पीटकर हत्या के मामले में महाराजगंज पुलिस ने मृतक के बड़े भाई इरफान अली के बयान पर मृत कौसर अली के ससुर शेख दिलशेर, सास शैवादो खातुन तथा साला नसरुद्दीन को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। बता दें कि इस मामले में पूरे परिवार के कुल 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है जिसमें सास-ससुर और साले मुख्य भूमिका में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.