सोलर स्ट्रीट लाइट की खरीदारी और भुगतान में अनियमितता, कैसे उठा पर्दा, जानें…

मुजफ्फरपुर। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत सोलर स्ट्रीट लाइट की खरीदारी में अनियमितता सामने आई है। निर्धारित मापदंड की धज्जियां उड़ाते हुए बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।

आरटीआइ से जानकारी में मामला सामने आने के बाद योजना एवं विकास विभाग के सचिव विनय कुमार से इसकी शिकायत की गई है। बीबीगंज गोविंदपुरी के अधिवक्ता संतोष कुमार ने विभाग के सचिव को भेजे गए आवेदन में कहा कि निविदा वर्ष 2019-20 व 2021-22 में अधिष्ठापित

सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में जिला योजना कार्यालय द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर सोलर स्ट्रीट लाइट की खरीदारी की गई। साथ ही विभागीय आदेश की अनदेखी कर राशि भुगतान किया गया।

 

बताया गया कि राज्य ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस द्वारा जारी पत्र में सभी डीएम को सोलर स्ट्रीट लाइट की खरीदारी के लिए अधिकतम लागत 19400 रुपये निर्धारित किए गए थे।

 

जिले में 42475 रुपये की दर से छह सौ सोलर लाइट की खरीदारी की गई। इस तरह एक करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की अनियमितता की गई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.