मुजफ्फरपुर : प्रधानाध्यापक ने लाखों का किया गबन, अब होगी कार्रवाई, जानें मामला….

मुजफ्फरपुर। कटरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेरई के प्रधानाध्यापक द्वारा सात लाख 25 हजार रुपये गबन का मामला सामने आया है। डीपीओ एसएसए अमरेंद्र कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कटरा के बीईओ को आरोपित प्रधानाध्यापक पर 7.25 लाख रुपये गबन, विभागीय राशि अपने नाम पर निकासी करने, अनुशासनहीनता और मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा है।

डीपीओ ने डीएम प्रणव कुमार, डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी और कटरा के बीडीओ सह प्रखंड नियोजन इकाई के अध्यक्ष को भी इसकी जानकारी दी है। बताया है कि प्रधानाध्यापक ने वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के खिलाफ प्रथम किस्त के दो लाख रुपये भवन निर्माण सामग्री की खरीदारी के नाम पर निकासी कर ली।

 

 

प्रधानाध्यापक ने स्पष्टीकरण में यह स्वीकार किया है कि 85 हजार और ढाई लाख रुपये अपने नाम से निकासी की। इसका उपयोगिता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं कराया है। विद्यालय के खाते में 29 जून 2021 को सात लाख 25 हजार 814 रुपये थे। इसका गबन प्रधानाध्यापक ने किया।

 

 

साथ ही इसकी उपयोगिता भी विभाग को उपलब्ध नहीं कराई। बताया जाता है कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ मध्याह्न भोजन के संचालन में भी अनियमितता की शिकायत की गई है। चावल वितरण में गड़बड़ी को लेकर छात्र-छात्राओं की शिकायत और मामले से जुड़ी वीडियो रिकार्डिंग की सीडी भी कार्रवाई के लिए भेजी गई है।हालांकि साक्ष्य के बाद भी प्रधानाध्यापक की ओर से इस आ’रोप को निराधार बताया गया है। डीपीओ ने बताया कि एचएम को उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना का भी दो’षी पाया गया है।

 

जब डीपीओ स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे तो सभी शिक्षक एक साथ बैठकर बात कर रहे थे। साथ ही विद्यार्थी भी बातचीत में मशगूल थे। जब इन मामलों को लेकर डीपीओ ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा तो उनकी ओर से उत्तर नहीं दिया गया। डीपीओ ने बीईओ को वित्तीय अनियमितता, भवन निर्माण का कार्य पूरा नहीं करने, राशि का गबन करने, कर्तव्य के प्रति लापरवाही,उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना की सुसंगत धाराओं में प्रा’थमिकी द’र्ज कराने की बात कही गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading