प्रेमिका के भाई ने साजिश कर बुलाया, बाइक में श’राब की पेटी बांधकर पुलिस के ह’वाले कर दिया

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव में एक युवक की देर रात कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। साथ ही पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जख़्मी युवक की पहचान जगिरी टोला निवासी मिठु कुमार के रूप में की गई। युवक का आरोप है कि उसकी कोई गलती नहीं है। उसे साजिशन फंसाया गया है।

 

जख्मी युवक ने बताया कि 3 महीने से एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 2 दिन पूर्व बात करने के दौरान उसका मोबाइल लड़की के भाई के हाथों लग गया। गुरुवार को मौसेरी बहन के शादी में शामिल होने के लिए सिवान जिले के मैरवा गया था तभी उसकी प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर पहुंचा।

जख्मी युवक ने लड़की के भाई ने एक साजिश के तहत लड़की से रात को फोन कर अपने घर बुलवाया। जब प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर पहुंचा तो पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी गई। उसके दोस्त ने 1 पेटी शराब उसके बाइक पर बांध दिया और पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब के साथ युवक को अपने हिरासत में लेकर थाना आ गई थाने में युवक की स्थिति नाजुक देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading