7 लड़की त’स्करों की चंगुल से मुक्त : त’स्कर पकडे गए, एसपी को फोन कर लड़कियों ने लगाई थी सुरक्षा की गुहार

मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र से मानव त’स्करी के लिए लाई गई 7 लड़कियों को त’स्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया हैं। साथ तीन व्यक्ति को गि’रफ्तार किया गया हैं। सभी लड़कियों के ब’रामदगी के बाद इसकी सूचना जबलपुर पुलिस को दी गई है। सूचना पर जबलपुर की पुलिस मोतिहारी आ रही है। आने के साथ ही आगे की का’नूनी का’र्रवाई करेगी।

बताया जाता है कि एसपी कुमार आशीष को सातों लड़की में से किसी एक ने फोन अपनी आप बीती सुनाई। जिसके बाद मानवीय संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा के साथ एसपी ने अपने अधीनस्थ कर्मियों को छापामारी करने का निर्देश दिया।

एसपी के निर्देष मिलते ही छापेमारी कर सभी सातों लड़कियों को सुरक्षित बचाया है। इस छापामारी टीम का नेतृत्व सिकरहना एसडीपीओ राजेश कुमार कर रहे थे। छापेमारी टीम में छतौनी थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान, ढाका थानाध्यक्ष अभय कुमार शामिल थे।

मानव तस्करी लड़की को लाकर ऑर्केस्ट्रा और देह व्यापार कराते हैं। गिरफ्तार तस्करों ने बताया जाता है कि लड़कियों वहा से लाते है। ऑर्केस्ट्रा और पार्टी में कैटरिंग करने के नाम पर लाया गया था। इसके बाद उन्हें अंधेरे कमरों में कैद कर उसके गलत काम करवाया जाता हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.