दिल द’हलाने वाली ह’त्या : आरोपी ने पहले पीछा किया, फिर बच्चों के सामने महिला को मा’रा चा’कू

साउथ-वेस्ट दिल्ली के सागरपुर थाना इलाके में गुरुवार को एक महिला की उसके बच्चों के सामने ह’त्या करने का मामला सामने आया है। यह घ’टना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि पहले आ’रोपी ने महिला का पीछा किया, फिर चाकू मा’रकर उसकी ह’त्या कर दी। इसके बाद आरोपी भागने में सफल रहा।

पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर सागरपुर थाने में एक पीसीआर कॉल आई। व्यक्ति ने सूचना दी कि एक महिला को चाकू मारा गया है। हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बच्चों के सामने महिला को मारा चाकू
पुलिस ने आगे कहा कि वारदात वाली जगह सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। फुटेज से पता चला है कि महिला अपने बच्चों के साथ घर जा रही थी। इस दौरान एक आदमी उसका पीछा कर रहा था। दोपहर करीब 2:10 बजे आरोपी ने महिला को उसके बच्चों के सामने चाकू मार दिया। महिला ने अपनी जान बचाने की कोशिश भी की, लेकिन बच नहीं पाई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

दोनों पहले पड़ोसी थे
मृतक महिला की पहचान आरती (30) के रूप में हुई है। वह वेस्ट सागरपुर इलाके में रहती थी। महिला और आरोपी दोनों पड़ोसी थे। इसके बाद महिला ने घर बदल दिया था। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading