निजी फाइनेंस कंपनी के समूह ऋण पदाधिकारी पर लगा ग’बन का आ’रोप, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा स्थित निजी फाइनेंस कंपनी आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड के समूह ऋण पदाधिकारी अभय कुमार सिंह पर एक लाख 48 हजार रुपये ग’बन का आ’रोप लगाया गया है।

यह आ’रोप कंपनी के मिठनपुरा शाखा के एरिया मैनेजर कमलेश कुमार कमल ने लगाया है। उन्होंने इस संबंध में मिठनपुरा थाने में प्रा’थमिकी दर्ज कराई है।

प्रा’थमिकी में एरिया मैनेजर ने कहा है कि अभय कुमार सिंह मूल रूप से पारू थाना के सिंघाई गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह बेला रोड के मिठनपुरा चौक के निकट रहता है।

 

कंपनी में उसका कार्यक्षेत्र छपकी, सुविधिया, वागी, सोनवर्षा, चितरौली व पकाही गांव है। उसका काम इन गांवों में छोटे-छोटे रोजगार करने वाली महिला समूहों को ऋण स्वीकृत करना व मासिक किस्तों में इसकी वसूली करना था। वसूली गई राशि को कंपनी के खाता में जमा कराना था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.