पत्नी के सामने साली को समझाना युवक को पड़ा महंगा, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। समाज में जीजा और साली का संबंध हंसी-मजाक के लिए जाना जाता है, लेकिन मुजफ्फरपुर में जो कुछ हुआ उसे शायद ही कोई जीजा याद रखना चाहे। मामला इस हद तक पहुंच गया कि अब पीड़ित युवक ने पुलिस के पास आवेदन देकर न्याय की गु’हार लगाई है।

इतना ही नहीं, उसने आ’रोपित के खिलाफ स’ख्त और जल्द का’र्रवाई की मांग भी की है। जिस किसी को भी जीजा और साली के इस मामले की जानकारी हो रही है वह अपने-अपने हिसाब से इसके बारे में बातें कर रहा है। पीड़ित युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा है। हालांकि डाक्टरों ने उसको खतरे से बाहर बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के युवक की शादी मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ वर्ष पहले ही हुई थी। सबकुछ सही चल रहा था। इस बीच उसे ससुराल से शादी में शामिल होने का निमंत्रण मिला।

चचेरे साले की शादी थी। कहा जा रहा है कि वह तीन दिन पहले पत्नी के साथ ससुराल पहुंचा। यहां शादी समारोह में शामिल हुआ और खूब आनंद लिया।

 

इस समारोह में शामिल होने आए अन्य लोग भी आनंद ले रहे थे। इसी बची किसी ने युवक को बताया कि उसकी साली का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। यह बात उसे अच्छी नहीं लगी। उसने यह चीज अपनी पत्नी को बताई। इसके बाद उसने तय किया कि वह साली को गलत रास्ते पर जाने से रोकेगा। उसे समझाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.