मुजफ्फरपुर : स्वास्थ्य आपके द्वार कार्यक्रम में एईएस से बचाव के बारे दी गई जानकारी

मुजफ्फरपुर : वार्ड चौबीस के अंतर्गत एक निजी प्रांगण में स्वास्थ्य आपके द्वार कार्यक्रम के तहत केजरीवाल हॉस्पिटल के वरीय शिशु रोग चिकित्सक डॉ.राजीव कुमार की ओर जीरो से 10 साल तक के बच्चों के अभिभावकों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया।

इस कार्यक्रम में करीब 225 बच्चों के अभिभावकों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श के अलावे सभी जरूरी दवाएं डॉ.राजीव ने नि:शुल्क दी। कार्यक्रम के संयोजक वार्ड चौबीस के पूर्व वार्ड पार्षद टुल्लू राय थे।

इस कार्यक्रम में डॉ.राजीव कुमार ने बच्चों में होने वाले एक्युट इनसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से बचाव के बारे जानकारी देकर जागरूक किया। पूर्व पार्षद टुल्लू राय, वार्ड पार्षद शोभा देवी व वार्ड के सदस्यों ने डॉ.राजीव कुमार को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद टुल्लू राय ने किया। इस मौके पर वार्ड संख्या चौबीस के सदस्यों के अलावा संजय कुमार, पंकज प्रकाश, अजय कुमार गुड्डू, संजीव कुमार रिंकू,

डॉ.एसके नीरज, एसके अन्नू, सतीश कुमार, उदय कुमार, विवेक, सोनू कुमार, किरण शर्मा, मधु सिंह, नुतन कुमारी, पार्वती देवी, राकेश कुमार वर्मा, राजू कुमार पटेल, गौरव कुमार, ब्रजेश कुमार, मो. फारुख समेत अन्य बहुत सारे लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.