मुजफ्फरपुर : रानी लक्ष्मीबाई महिला विकास समिति सफल विशेष विद्यालय सुस्ता स्थित रामदयालु हॉल में दिव्यांगता को लेकर जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिन्हा होमियो रिसर्च सेंटर एंड ड्रग ट्रांसमिशन क्लीनिक बड़ी युसूफपुर, हाजीपुर वैशाली के प्रधान चिकित्सक डॉ.महेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है बल्कि ऐसे बच्चों का जन्म लेना एक संयोग है। इसे हमारे समाज को स्वीकार करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्या उषा मनाकी व मंच का संचालन अधिवक्ता रत्नेश कुमार ने की। इस जागरूकता अभियान में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सिन्हा ने सेरेब्रल पाल्सी एवं ऑटिज्म के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह बीमारी विशेषकर गर्भावस्था में गर्भवती महिला को शारीरिक व मानसिक रूप में चोट लगना, गर्भावस्था के दौरान दवा का अधिक सेवन करना समय से पहले या बाद में बच्चे का जन्म लेना, कम वजन का बच्चे का जन्म लेना, कई बच्चे एक साथ जन्म लेना यह सभी कारण हो सकता है। लेकिन अभी तक ऐसे बच्चों को पैदा होने का कोई ठोस कारण नहीं मिल पाया है। एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत वर्ष में 88 बच्चों में एक बच्चा ऑटिस्टिक जन्म लेता है जबकि अमेरिका में यह 100 से 5 से 7 जन्म लेते है जबकि एक हजार बच्चे में कोई एक बच्चा तोतलापन या नाक से आवाज आने जैसा बच्चे पैदा होते है।
ऐसे बच्चे का इलाज होम्योपैथ में इसलिए संभव है क्योंकि होम्योपैथ भी एक सदृश विधान चिकित्सा पद्धति है। बच्चों के अप्राकृतिक या असामाजिक व्यवहार के सदृश्य ही जिस दवा की प्रकृति होता है वहीं दवा उस बच्चे के लिए चुनाव होता है। सेरेब्रल पाल्सी या ऑटिस्टिक के जितने भी बच्चे या वयस्क होते हैं वे सभी एक दूसरे से भिन्न होते हैं। इसलिए होम्योपैथिक दवा भी सबों का अलग-अलग होता है।
साथ ही डॉक्टर सिन्हा ने लोगों से आग्रह किया कि जागरूकता अभियान का अभिप्राय यह है कि ऐसे बच्चों के अभिभावक को जागरूक करना। इसलिए डब्ल्यूएचओ के द्वारा भी 2 अप्रैल को ऑटिज्म जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे बच्चों का इलाज जितना कम उम्र में शुरू किया जाएगा उतना ही ज्यादा इसमें सफलता मिलेगी।
यह सभी कार्यक्रम प्रोजेक्टर पर दिखाया गया जिसमें सभी अभिभावक डॉ सिन्हा से रूबरू होते हुए अनेक प्रश्न किए और डॉक्टर सिन्हा ने सभी प्रश्नों का जवाब उनकी ही भाषा में देने की कोशिश की है साथ ही अंत में डॉ सिन्हा ने उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि ऐसे बच्चे जानबूझकर गलत हरकत नहीं करते हैं बल्कि यह समझ ही नहीं पाते हैं कि सही क्या है गलत क्या है इसलिए ऐसे बच्चों से सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करे। इन्हें प्रताड़ित न करें। कार्यक्रम का समापन संस्था के प्राचार्या उषा मनाकी जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए किया गया । इस मौके पर बिहार राज्य मीडिया प्रभारी लालू तुरहा, अधिवक्ता धनंजय कुमार, प्रधानाध्यापिका मीना देवी , बिहार दिव्यांग क्रिकेट खेल अकादमी मुजफ्फरपुर जिला समन्वयक कुमार आदित्य, संबल संगठन के मुख्य संयोजक संगीता शुभांषिणी, अधिवक्ता नंदलाल पासवान, राजीव कुमार एवं मधुबनी, नालंदा, हाजीपुर एवं मुजफ्फरपुर के अलग-अलग प्रखंड क्षेत्र से अभिभावक उपस्थित रहे।
