मुजफ्फरपुर में भी’षण अ’गलगी में 12 घर ज’लकर राख : खेतों में रखा अनाज और भूसा भी ज’ला

मुजफ्फरपुर जिले में आग लगने की घ’टना नहीं थम रही है। जिले के गायघाट और कांटी प्रखंड में भी भी’षण आग लगने की घ’टना घटी। इसमे करीब 12 घर ज’लकर रा’ख हो गए। जबकि दो खेतों में रखे अनाज और भूसे भी जल गए। घटना कि सूचना पर फा’यर ब्रि’गेड की टीम सम्बन्धित जगहों पर पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। करीब 10 लाख से अधिक की क्षति बताई जा रही है। इसमे जेवरात, कैश और कपड़े समेत अन्य सामान थे।

गायघाट प्रखण्ड के केवटसा पंचायत के मिश्रौली खेत में आग लगने से अफ़रा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय किसानों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

तेजी से फैलने लगी आग

आग की लपटें धीरे-धीरे फैलने लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं दकमल की गाड़ी और काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू पाया। करीब दो एकड़ से ज्यादा जमीन पर उपजे अनाज और भूसा आग की लपटों में जल गया। घटना से पीड़ित किसान का हाल बेहाल है। अशोक राय और मनोज राय का खेत मे रखा अनाज और भूसा जलकर राख हो गया।

नौ घर एक साथ जलकर राख

वहीं गायघाट के दहिला में भी आग लगने से करीब नौ घर जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। कांटी प्रखंड के गोदाई फुलकहाँ में भी तीन घर जल गए। इस भीषण आगजनी में 10 लाख से अधिक की क्षति हुई है। पुलिस भी बयान दर्ज करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading