मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास मिली 3 माह की मासूम: रोती- बिलखती बच्ची को GRP ने किया बरामद

मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित रेलवे पानी टंकी के समीप रोते बिलखते एक 3 माह के बच्ची को पुलिस ने बरामद किया है। वह सड़क के किनारे बिलख रही थी। इसी बीच उस पर जीआरपी के जवानों की नजर पड़ गई। जिसके बाद उसे किसी तरह चुप कराया गया। इसके बाद उसके माता-पिता को ढूंढने के प्रयास किया गया। लेकिन उसका कोई सुराग नही मिल सका। जिसके बाद जीआरपी के जवानों ने बच्ची को थाने पर लेकर आये। वहां बच्ची को दूध पिलाया गया। जिसके बाद वह शांत हुई।

वहीं, बच्ची की तस्वीर को अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया। ताकि, बच्ची किस की है पता लग सके। लेकिन, अथक प्रयास के बाद भी बच्ची के परिवार का पता नहीं लग सका। जिसके बाद जीआरपी ने मामले की सूचना रेल चाइल्डलाइन के कर्मियों को दिया।

मौके पर पहुंचे चाइल्ड लाइन के कर्मियों ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को अपने साथ ले गए। ताकि, उसकी ठीक से देखभाल हो सके। मामले में जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू का कहना है कि जवान गश्त लगा रहे थे।

इसी दौरान जंक्शन के दक्षिणी द्वार के तरफ से जवानों को बच्ची के रोने की भनक लगी। इसके बाद जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक बच्ची सड़क किनारे पड़ी है। वह काफी रो रही थी। आसपास कोई नही था। जिसके बाद उसे जवान अपने साथ थाने पर लेकर पहुंचे।

बच्ची के परिजनों को ढूंढने के प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची की उम्र करीब 3 माह होगी। उन्होंने आशंका जताया कि किसी ने बच्ची को छोड़ दिया है। उसे उचित देखभाल के लिए सुरक्षित चाइल्ड लाइन में भेजा गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.