मुजफ्फरपुर : B.Ed कॉलेजों में नामांकन के लिए आज से करें आवेदन : 23 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, जानें….

बिहार के सभी मान्य बीएड कॉलेजों की संयुक्त नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। इस बार भी लगातार तीसरे वर्ष संयुक्त नामांकन प्रक्रिया के संचालन का जिम्मा राजभवन ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को दिया गया है।

विवि प्रशासन बीएड नामांकन प्रक्रिया संचालन के लिए वेबसाइट आज ही लाॅन्च करेगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 मई तक संचालित होगी। इसके बाद भी विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन 21 मई तक किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 23 जून को निर्धारित है, जिसके लिए एडमिट कार्ड 9 जून को जारी किया जाएगा।

परीक्षा कुल 11 शहरों में संभावित है

नामांकन प्रक्रिया में वे कॉलेज ही शामिल होंगे, जिन्हें राज्य के किसी विश्वविद्यालय से संबद्धता के साथ नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) ने मान्यता दी हो। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कुल 11 शहरों में संभावित है।

इसमें राजधानी पटना के साथ हाजीपुर, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, गया, मुंगेर, पूर्णिया, भागलपुर और आरा शामिल हैं। हर अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अपने पसंद से तीन विकल्प भर सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.