मुजफ्फरपुर : सु’नसान जगह पर वा’रदात : छात्र को अगवा कर पी’टा पि’स्टल थमा बनाया वीडियो

शहर के बालूघाट नाला रोड में कोचिंग जाने के दाैरान छात्र को रास्ते से अगवा कर सु’नसान जगह ले गया और मारपीट के बाद पि’स्टल थ’मा उसका वीडियो बना लिया। इस सिलसिले में छात्र के पिता ने नगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में ये बातें कही हैं। ज’ख्मी छात्र के पिता के अनुसार उन्हें भी ध’मकी दी जा रही है।

दर्ज प्राथमिकी में संतोष श्रीवास्तव ने कहा है कि उनका बेटा 19 अप्रैल को घर से कोचिंग के लिए निकला था।

बालूघाट नाला रोड गली में पूर्व से घात लगाए 3 लड़काें ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और लेकर चला गया। शाम में उसका बेटा घर लौटा तो उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे।

उसने बताया कि बालूघाट दीप नगर का ऋतिक राणा अपने दो दोस्तों के साथ उसे जबरन बाइक पर बैठाकर लकड़ीढाई ढाब में ले गया। उसके साथ मारपीट की और पिस्टल थमा कर जबरन वीडियो बनाया। प्राथमिकी में इन तीनाें काे आराेपित बनाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.