मुजफ्फरपुर : ग्रीन टच सह सोभरेन मल्टी पर्पस कल्याण समिति ने मांगों को लेकर दिया धरना

मुजफ्फपुर। ग्रीन टच सह सोभरेन मल्टी पर्पस कल्याण समिति के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर मुजफ्फरपुर जिला समाहरणालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों से जमकर आवाज बुलंद किया। समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्रीन टच सह सोभरेन मल्टी पर्पस कंपनी मुजफ्फरपुर में आई थी।

इसका कार्यालय चंद्रलोक चौक धवन काम्प्लेक्स में वर्ष 2012 में खुला था। यह कंपनी एफडी, एमआईएस, आरडी का खाता चला रहे थे। बहुत सारे एजेंट इसमें भर्ती किए गए और हजारों करोड़ रुपए का निवेश हुआ लेकिन जब कंपनी को पेंमेट करने की बारी आई तो पेमेंट देने से पहले ही कार्यालय बंद हो गया जिसके बाद मुजफ्फरपुर डीएम के समक्ष धरना दिए है।

उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसमें कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी के खिलाफ पहले भी धरना दे चुके है। जल्द कंपनी पर कार्रवाई नहीं होगी तो आगामी 25 मई को मुजफ्फरपुर समाहरणालय के समक्ष सत्याग्रह करेंगे। यह मुजफ्फरपुर और वैशाली का मामला है। इस मौके पर संयोजक प्रमोद कुमार सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading