मुजफ्फरपुर। हथौड़ी थाना क्षेत्र में तीन साल पहले 16 वर्षीया किशोरी के साथ सामूहिक दु’ष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने चार युवकों को दो’षी क’रार दिया है। दो’षी करार दिए जाने वालों में प्रशांत गुप्ता, निशांत गुप्ता, पिंटू गुप्ता व आबिद अंसारी शामिल हैं।प्रशांत व निशांत सगे भाई हैं। मामले के सत्र-विचारण के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने चारों को दो’षी क’रार दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अजय कुमार ने कोर्ट के समक्ष दस गवाहों को पेश किया।
दो’ष सिद्ध कराने में पी’ड़िता के कपड़े व उस पर लगे खू’न के सीरम की एफएसएल जांच रिपोर्ट अहम साबित हुई। ब’चाव पक्ष की ओर से भी एक दर्जन से अधिक गवाह पेश किए गए। सजा के बिंदु पर विशेष कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि वे चारों दो’षियों को क’ठोर सजा देने की विशेष कोर्ट से प्रार्थना करेंगे।

घ’टना हथौड़ी थाना क्षेत्र में 30 जुलाई 2019 की शाम करीब सात बजे 16 वर्षीया उक्त किशोरी अपने घर से दो सौ मीटर दूर एक व्यक्ति के यहां दूध लाने गई थी । जब वह दूध लेकर लौट रही थी तो प्रशांत गुप्ता ने उसका मुंह बंद कर अगवा कर लिया और बांसवाड़ी में ले गया।
वहां वह व उसके भाई निशांत गुप्ता, पिंटू गुप्ता व आबिद अंसारी ने दु’ष्कर्म किया। सभी ने किसी को बताने पर लड़की को जा’न से मा’रने की ध’मकी दी।
वहां से लड़की किसी तरह घर पहुंची और अपने मां को सारी बात बताई। इसके बाद वह बे’होश हो गई। स्वजनों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां महिला थाना पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।
