पंद्रह कॉलेजों में दो सत्र में हजारों विद्यार्थी हो गए कम, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के 15 कालेजों में दो सत्र में हुए नामांकन में 17 हजार से अधिक विद्यार्थी कम हो गए हैं। अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण को विवि की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में यह जानकारी देते चिंता जताई गई है।

बताया गया कि विवि के 15 कालेजों में सत्र 2019 व 2020 का डाटा 2021 के सर्वेक्षण के लिए पोर्टल पर अपलोड किया गया था।

 

इसमें यह बात सामने आई कि मुख्यालय के कई प्रमुख कालेजों समेत विवि के क्षेत्राधिकार में आनेवाले अन्य जिले के कालेजों में नामांकन में कमी आई है।

 

शिक्षा विभाग के सचिव ने बीआरए बिहार विश्वविद्यालय सहित पांच अन्य विश्वविद्यालयों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि राज्य में 2,035 तक सकल नामांकन अनुपात 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। वहीं विश्वविद्यालयों में नामांकन के आंकड़ों में गिरावट चिंताजनक है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.