Flipkart के डिलेवरी बॉय के साथ लूट : 35500 नकद सहित मोबाइल लू’टा

शेखपुरा । जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के चारे बीघा गांव के समीप पूर्व से घात लगाए दो सशस्त्र बदमाशों ने यहां एक डिलीवरी ब्वॉय को लूट लिया गया। इस संबंध में बरबीघा के मालदह गांव निवासी डिलीवरी ब्वॉय राकेश कुमार ने बताया कि वह फ्लिपकार्ट से मंगाए गए पोगो कंपनी के मोबाइल को डिलीवरी करने के लिए चारे बीघा गांव गया।

गांव के बाहर एक सड़क पुलिया पर पहले से बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हे रोककर पिस्तौल भिड़ाकर चंदन नामक लड़के द्वारा मंगाई गई मोबाइल के साथ कुरियर कंपनी का 34000 और 1500 उसके खुद के रुपए जो उसके पास थे उसे भी लूट लिया। इस संबंध में कोरमा थाना में इस संबंध में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पीड़ित युवक ने बताया कि चंदन कुमार नामक युवक ने कॉल कर बताया कि poco कंपनी का मोबाइल डिलीवरी आज ही कर देना है। वह आनाकानी करते रहे। परंतु वह नहीं माना जब वे मोबाइल डिलीवरी करने के लिए गए तो घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

इस बाबत प्रभारी थाना अध्यक्ष मधुवीर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने हेतु छापामारी की जा रही है। मालूम हो कि ऑनलाइन मार्केटिंग का जमाना है। यह अब गांव गांव फैल गया है। गांव के लोग भी फिलिपकार्ड अमेजॉन इत्यादि ऑनलाइन वेबसाइट से सामान की खरीदारी करते हैं।

और डिलीवरी करने के लिए लड़का गांव जाता है। ऐसे में अब शातिर बदमाश तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे हैं और सामान की डिलीवरी करने वाले लड़के को लूट लिया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.