बिहार : हाथ में पि’स्टल लेकर अंधेरे में फा’यरिंग की ट्रेनिंग, SP ने दिए जांच के आदेश

गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाने के भवानीगंज गांव में पिस्टल से फा’यरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक अपने साथ में पि’स्टल लिए हुए है। उसके साथ कोई शख्स वन, टू थ्री की गिनती कर रहे हैं। इसके बाद पि’स्टल लिए युवक फा’यरिंग कर देता है।

 

वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी आनंद कुमार ने मामले की जांच करने का आदेश दिया है। फायरिंग करने वाले युवक समेत वहां मौजूद युवकों की पहचान करने में मांझागढ़ थाने की पुलिस जुटी हुई है। वायरल वीडियो में अंधेरे में एक युवक पिस्टल से फायरिंग कर रहा है। पास में बाइक पर एक युवक लेटा हुआ है।

वीडियो बनाने वाले की आवाज भी आ रही है। इसमें वह बता रहा है कि जब वह तीन बोलेगा तो फायर कर देना है। युवक ने अपने दोनों हाथों से पिस्टल ले रखा है। तीन तक गिनती पूरी होते ही वह सामने फायर कर देता है।

वायरल वीडियो 35 सेकेंड का है। एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सदर एसडीपीओ और मांझागढ़ एसएचओ को कार्रवाई करने को कहा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.