
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर विधानसभा अंतर्गत पंचायत के सड़कों को स्मार्ट बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी है इसी कड़ी में नगर विकास एवं आवास मंत्री सह मुजफ्फरपुर विधायक सुरेश कुमार शर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत मझौली खेतल पंचायत में स्वर्गीय राम अवतार सिंह मुख्य पथ का सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस सड़क पर 14 लाख 30 हजार की राशि खर्च होनी है।

शिलान्यास समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि मुजफ्फरपुर की सूरत बदलना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। शहर के वार्ड एवं पंचायत के सर्वांगीण विकास की योजना पर लगातार कार्य चल रहा हैं। विभिन्न विभागो का समावेश कर मास्टर प्लान के तहत स्मार्ट पंचायत बनाने के दिशा में हम प्रयास कर रहे हैं। आने वाले दिनों में मुजफ्फरपुर की पंचायते भी स्मार्ट दिखेंगी।

वही शिलान्यास समारोह में उपस्थित कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने मंत्री श्री शर्मा के कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं की निविदाएं समपन्न करवा कर विकास कार्य में तेजी लाने की योजना है। शहर को स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आने वाले दिनों में शहर के पंचायत की सूरत चमकती हुई दिखाई देगी।
शिलान्यास समारोह में प्रमुख रूप से संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, आलोक कुमार, नितेश कुमार,मुरली कुमार आदि उपस्थित हुए।
इस आश्य की जानकारी मंत्री के प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने दी।