
MOTIHARI : मोतीझील पर पुल निर्माण कार्य का पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने शिलान्यास किया। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर कार्य प्रारंभ होने वाले इस पुल का नाम अटल सेतु रखा गया। बताया गया कि इस पुल का निर्माण पांच करोड़ की लागत से बनेगी। पुल निर्माण का जिम्मा पथ निर्माण विभाग को दिया गया है। 42 मीटर लंबी पुल के निर्माण को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसके निर्माण को लेकर प्रक्रिया की जा रही थी। पुल का निर्माण 18 माह के अंदर पूरा किया जाएगा। पुल के समीप डायवर्सन भी तैयार कर लिया गया है।

बता दें कि पुल निर्माण को लेकर पिछले दिनों वेंडर जोन के दुकानदारों ने कार्य को प्रारंभ करने से रोक दिया था। एसडीओ व नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी की पहल पर बेंडर जोन के निर्माण की कवायद प्रारंभ करने व दुकानदारों को दुकान आवंटित करने के आश्वासन के बाद सहमति बनने के बाद कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके अलावा तिलावे नदी पर भी बनने वाले पुल का नाम अटल सेतु रखा गया है। मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, योगेंद्र प्रसाद, विनय कुमार वर्मा, मदन ¨सह, हरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, प्रयाग सहनी समेत कई लोग मौजूद थे।
