
SAMASTIPUR : बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायकों का 15-सूत्री मांगों को लेकर चला आ रहा आंदोलन आज भी जारी रहा। इस क्रम में सेविका एवं सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय पर संघ के अध्यक्ष तबस्सुम आरा के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया एवं अपनी मांगों को पूरा होने तक चट्टानी एकता के साथ आंदोलन जारी रखने का एलान किया।

मौके पर रीता देवी, रोमा देवी, उषा देवी, पिंकी कुमारी, शर्मिला कुमारी, ममता कुमारी, सुनीता कुमारी, नीतू देवी, रंजू कुमारी, निशा कुमारी, रोमा देवी आदि मौजूद थे। बताते चलें कि विगत 5 दिसम्बर से आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत्न हैं।
