SAMASTIPUR : पिकअप समेत युवक का अपहरण, दो बाइक से थे पांच अपराधी

SAMASTIPUR : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरूणा रसलपुर गांव से मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे मे पल्सर बाइक सवार पांच अपराधियों ने  पिकअप समेत एक युवक को अपहरण कर लिया। युवक की पहचान उक्त गांव निवासी मनोहर राय के रूप मे की गई है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बुधवार की सुबह बरूणा पुल के निकट एन एच 103 सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बताया की उक्त रात हमलोग घर मे सोये हुए थे तो रात मे दो पल्सर से पांच युवक ने मनोहर को ज़बरदस्ती उठा लिया और दरवाजे पर लगी पिकअप समेत अपहरण कर ले गया। ले जाने के क्रम मे दो किलोमीटर के बाद रायपुर गांव के निकट गढ्ढे मे पिक अप पलट गया और मारपीट कर  बाइक पर बैठा लिया फिर दक्षिण पूर्व की ओर भाग खरा हुआ।

अपहृत युवक के परिजन ने बताया की डेढ लाख रुपया रगंदारी की माग किया था, नही देने पर घर पर आकर युवक को अपहरण कर ले गया। घटना की सूचना पर एस आई सकलदीप प्रसाद, अमरेंद्र दुवेदी, भगत प्रसाद, जिप सदस्य हरेराम सहनी, पैक्स अध्यक्ष रामकुमार झा, सहादत हुसैन ने पहुँच कर शान्त कराया और आश्वासन दिया की जल्द से जल्द अपहृत युवक को बरामद एवं अपहरण कर्ता को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। तब जाकर दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया की घटना मे पुलिस द्वारा अपराधी की गिरफ्तारी एवं युवक के बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading