शेखपुरा मंडल कारा में भूख हड़ताल पर कैदी, जेलर पर पिटाई का आरोप

SHEIKHPURA : शेखपुरा मंडल कारा में कैदियों ने जेलर द्वारा मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए जेल में भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं. यह मामला तब सामने आया जब जेल में बंद कैदी से मुलाकात करने आये परिजनों ने यह बात बताई. जेल में बंद अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर लौट रही महिला ने कहा कि वार्ड 7 में जेलर द्वारा मारपीट की बात सामने आया है. जिसको लेकर कई कैदी भूख हड़ताल पर बैठे हैं.

बताया जा रहा है कि रूटीन छापामारी के दौरान मंडल कारा में कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था। जिसके बाद से मंडल कारा की सुरक्षा तथा मुलाकातियों पर कड़ाई की जा रही थी. कारा प्रशासन की इस सख्ती को कैदियों के ऊपर दमनकारी नीति बताकर सभी कैदी आज से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर चले गए है. भूख हड़ताल की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत जेल अधीक्षक को कैदियों से बातचीत कर हड़ताल समाप्त कराने का निर्देश दिया है. वहीं इस संबंध में डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है. पूरे मामले की जांच के लिए टीम को जेल भेजा गया है. भूख हड़ताल के सवाल पर डीएम ने कहा कि जांच टीम सभी मुद्दों पर जाँच कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.