SITAMARHI : गाली गलौज कर महिला को पीटा, रात्रि में काट डाले 126 वृक्ष

SITAMARHI : थानाक्षेत्र के पकड़िया गांव के वार्ड दस निवासी सुधा देवी पर दबंगो ने जुल्म की इंतहा पार कर दी। उसे अर्धनग्न किया गया,पिटाई हुई और उसके करीब सवा सौ वृक्ष को काट कर तहस नहस कर दिया गया। और इस गन्दे खेल में अन्य आरोपियों के साथ एक चौकीदार का पुत्र भी शामिल था। अब महिला ने सोनबरसा थाना में आवेदन देकर न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है। आवेदन के मुताविक-बीते 22 दिसम्बर को रामनाथ भंडारी के पुत्र अमरजीत कुमार,चौकीदार रामकेवल राय के पुत्र कमलेश कुमार ने दो अलग अलग मोबाइल नम्बर से सुखलाल राम की पत्नी सुधा देवी के मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें की।

कल होकर जब दोनों के अभिभावकों को इसकी शिकायत की तब सभी ने मिलकर महिला को अर्धनग्न करते हुए पिटाई की। साथ ही रात्रि को बदले की भावना से महिला के खेत में जाकर 126 सपेदा के वृक्ष काट डाले। महिला ने पुनः इसकी शिकायत उक्त लोगो से की तब फिर महिला के साथ गाली गलौज की गई। महिला ने थाना को आवेदन देकर न्याय दिलाने का अनुरोध किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि-

आवेदन प्राप्त हुआ है, इस मामले में जांच चल रही है। इसमें दोषी कोई भी हों, उन्हें बख्सा नही जाएगा : प्रमोद पासवान-सोनबरसा थानाध्यक्ष

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading